गुरुद्वारा का दान पेटी तोड़कर 45 हजार की चोरी

NewsSaga Desk

पूर्वी सिंहभूम | परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा स्थित गुरुद्वारा साहिब में शनिवार रात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर लगभग 40 से 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पूरी घटना गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों और सिख समुदाय में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिसकी जानकारी कई बार पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान ने यह भी बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More