गोड्डा जिले में सबसे अधिक 170 मिलीमीटर बारिश दर्ज

NewsSaga Desk

रांची | राज्य में सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले के पथरगामा में 170 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।यह जानकारी रविवार को मौसम विभाग ने दी।वहीं इस दौरान राज्य के कई अन्य इलाकों भी भारी बारिश रिकार्ड की गई।

इनमें महागामा में 97.2, गोड्डा में 86.4, पाकुड़िया में 81.4, शिकारी में 74.2, नाला में 62.4, खरसावां में 59.4, सूजनी केवीके में 52.5, कुंडहित में 42.4 और दुमका में 35.3 मिमी बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड की गई।

वहीं आने वाले दिनों में भी राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई। इस दौरान हल्की गर्मी और भारी उमस महसूस किया गया।

रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री जमशेदपुर में 32.4 डाल्टनगंज में 31.4 बोकारो में 21.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More