अपहरण कांड से जुड़े एक महिला सहित तीन आरोपित मुठभेड़ में पकड़े गए

NewsSaga Desk

पूर्वी सिंहभूम | मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में शनिवार की रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद तीन अपहरणकर्ताओं को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों में कलीम खान, अजहर उर्फ बाबू और आमिर खान शामिल हैं, जबकि एक युवती को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिनों पहले सरायकेला-खरसावां जिले से एक स्थानीय व्यवसायी का अपहरण किया गया था। अपहृत को कुछ घंटों बाद छोड़ दिया गया, लेकिन परिजनों से दो करोड़ रुपये फिरौती की मांग की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। इलेक्ट्रॉनिक और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपितों की लोकेशन मानगो के रोड नंबर 14 इलाके में ट्रैक की गई।

शनिवार रात जब पुलिस ने संदिग्ध मकान की घेराबंदी की, तो अंदर मौजूद अपराधियों ने पहले एक पिस्टल खिड़की से बाहर फेंक दी ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। इसके बाद उन्होंने एक लोडेड हथियार से पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की। पुलिस ने संयम बरतते हुए कोई जवाबी गोलीबारी नहीं की और तीनों आरोपितों को सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

गिरफ्तार आरोपितों से फिलहाल थाने में पूछताछ जारी है।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More