गुरुजी के अंतिम संस्कार के बाद राहुल गांधी कल चाईबासा कोर्ट में होंगे पेश

News Saga Desk

रांची। कांग्रेस नेता एवं संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 6 अगस्त को चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश होना होगा। झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उन्हें सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने इस मामले में विशेष अदालत द्वारा 2 जून को पारित आदेश को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पहले अदालत ने उन्हें 26 जून को पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन उनके अधिवक्ता ने अदालत को सूचित किया कि निर्धारित तिथि को उनके मुवक्किल उपस्थित नहीं हो सकेंगे। इस पर अधिवक्ता ने अदालत से 6 जून के बाद की किसी भी तिथि पर सुनवाई के लिए आग्रह किया।

अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए अगली पेशी की तिथि 6 अगस्त निर्धारित की है। ज्ञात हो कि वर्ष 2018 में चाईबासा में आयोजित एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी द्वारा भाजपा नेताओं के विरुद्ध की गई टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था। अब इस मामले में उन्हें आगामी 6 अगस्त को अदालत के समक्ष पेश होना अनिवार्य है। बता दें आज वह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झारखंड पहुंचेंगे। आज वह रांची में ही स्टे करेंगे। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More