News Saga Desk
रांची। बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने गुरुजी के निधन को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट से एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “आदरणीय बाबा आज जो कुछ भी हूं, आपका आशीष और आपका अनुकरण कर हूं। आज एक युग का अंत हो गया लेकिन आप सदा ही हम सभी के पूजनीय रहेंगे। आज निशब्द हूं बाबा, बहुत याद आएंगे। वीर शिबू अमर रहे।”
बता दें कि 4 अगस्त की सुबह दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें ली थीं। इस बात की जानकारी सबसे पहले उनके बेटे, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से दी थी। गुरुजी के निधन के बाद झारखंड सहित पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
आज गुरुजी के आवास पर राज्य के तमाम दिग्गजों नेउन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विधानसभा में उन्हें सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। फिलहाल गुरुजी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
No Comment! Be the first one.