जल्द बुलाया जाएगा विधानसभा का मानसून सत्र, विश्व आदिवासी दिवस पर सादगी से होगा आयोजन

News Saga Desk

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र जल्द बुलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण एक अगस्त से प्रारंभ हुए झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को दूसरे दिन चार अगस्त को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सरकार के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मानसून सत्र का अभी सत्रावसान नहीं किया गया है। सत्रावसान नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष को कभी भी सत्र बुलाने का अधिकार होता है। इसलिए वह कभी भी सत्र बुला सकते हैं और कार्य मंत्रणा समिति की बैठक कर विधायी प्रक्रिया की रूपरेखा तय कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार गुरुजी के निधन से उत्पन्न असहज स्थिति से मुख्यमंत्री के उबरते ही, जल्द मानसून सत्र के फिर से बुलाए जाने का निर्णय लिया जाएगा। ज्यादा संभावना है कि 15 अगस्त के बाद संभवतः 19 अगस्त से मानसून सत्र को बुलाया जा सकता है। सूत्रों के चार अगस्त(सोमवार) से सात अगस्त(गुरुवार) तक मानसून सत्र की कार्यवाही नहीं हो सकी है। इसलिए चार दिन की कार्यवाही फिर से 18 से 21 अगस्त तक हो सकती है। मानसून सत्र बुलाना सरकार के लिए अति आवश्यक बताया गया है। क्योंकि अनुपूरक बजट को सरकार पास नहीं करा सकी है। साथ ही सरकार का कोई भी विधायी कार्य नहीं हो सका है। किसी भी विधेयक को सरकार सदन से पारित नहीं करा सकी है।

इधर गुरुजी के निधन के कारण विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9-11 अगस्त तक प्रस्तावित आदिवासी महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। मोरहाबादी मैदान में खड़े किए जा रहे पंडाल और तैयारियों को स्थगित कर दिया गया है। मोरहाबादी मैदान में बन रहे पंडाल को अब खोला जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अब विश्व आदिवासी दिवस पर नौ अगस्त को दो-तीन घंटे का सीमित कार्यक्रम होगा। कोई रंगारंग कार्यक्रम नहीं होगा। दो-तीन घंटे के सीमित कार्यक्रम के माध्यम से विश्व आदिवासी दिवस की औपचारिकता पूरी की जाएगी। विश्व आदिवासी दिवस को लेकर अब होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी मुख्यमंत्री के थोड़ा स्थिर होते ही तय कर ली जाएगी। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More