मौसम ने डाला खलल, सड़क मार्ग से नेमरा रवाना हुए राहुल गांधी और खड़गे

News Saga Desk

रांची।  आज झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता  राहुल गांधी का आगमन हुआ। वे झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे। खराब मौसम के कारण दोनों नेता सड़क मार्ग से नेमरा के लिए रवाना हुए। उनका हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका। एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे जी, राहुल गांधी जी का आत्मीय सम्मान के साथ रिसीव किए सह प्रभारी बेला प्रसाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  राजेश ठाकुर,  रविन्द्र सिंह,  जयशंकर पाठक, शमशेर आलम,   अशोक चौधरी,सतीश पौल मुजनी,  कुमार राजा,  रियाज़ अंसारी एवं  केदार पासवान ने किया। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More