झारखंड के 11 जिलों में सात को भारी बारिश की आशंका

News Saga Desk

रांची। झारखंड के 11 जिलों में गुरुवार को कहीं -कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है उनमें राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल है। साथ ही उत्तर पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा और पाकुड़ शामिल हैं।

इन जिलों में कहीं -कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आठ अगस्त को राज्य के दक्षिण पूर्वी और उत्तर पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन स्थानों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।

वहीं बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। हालांकि इस दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में 41.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री, जमशेदपुर में 33.8, डालटेनगंज में 30.2, बोकारो में 31.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More