दंपति विवाद में हिंसा की हद: डंडे से पीटकर पत्नी की गर्दन मरोड़ी, मौके पर मौत

News Saga Desk

पलामू। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां उलडंडा के बागी गांव पाचोपड़वा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पहले तो डंडे से जमकर पीटा, उसके बाद उसकी गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी। आरोपी का नाम विपन बताया जा रहा है। 

मृतका की पहचान सुनीता देवी के रूप में की गई है, जिसने सोमवार की रात शराब सेवन कर रखा था। शराब पीने के बाद उसकी हालत ख़राब हो गई, जिसके बाद गांव की एक महिला ने उसे उसके घर तक पहुँचाया। जब सुनीता घर पहुंची तो उसके हाथ में शराब की बोतल थी जिसे देख उसका पति विपन भुईयां गुस्सा हो गया। और दोनों में विवाद हो गया। इसी विवाद में विपन ने पहले तो सुनीता को जमकर पीटा और उसके बाद उसकी गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी। 

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विपन को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर में हल्दी का लेप लगाया गया था। रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने जानाकरी देते हुए बताया कि शराब के नशे में हत्या की गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव वालों ने बताया कि मृतका के तीन बच्चे भी है जिसमें एक की शादी हो चुकी है। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More