उप राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया आज से होगी शुरू

News Saga Desk

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति पद के लिए गुरुवार 7 अगस्त से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो रही है। आज उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर 9 सितंबर को इसके लिए मतदान होगा। उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थगत कारणों से अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज थीं।

उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए 7 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी। 21 अगस्त को नाम निर्देशन करने की अंतिम तारीख है। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 25 अगस्त तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इस पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 9 सितंबर को चुनाव होगा। जिसमें राज्यसभा के 233 सदस्य, 12 राज्यसभा के नामित सदस्य और 543 लोकसभा के सदस्य मतदान करेंगे।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More