News Saga Desk
रांची। आज शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस के अवसर पर पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा “वीरों और क्रांतिकारियों की वीर भूमि है हमारा झारखण्ड! इसी वीर भूमि के वीर माटी पुत्र, महान झारखण्ड आंदोलनकारी, अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन।वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें! झारखण्ड के वीर अमर रहें! अमर रहें! अमर रहें!” निर्मल महतो झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से एक थे। उनके बलिदान को आज भी राज्य की जनता गर्व और सम्मान के साथ याद करती है।
वीरों और क्रांतिकारियों की वीर भूमि है हमारा झारखण्ड!
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 8, 2025
इसी वीर भूमि के वीर माटी पुत्र, महान झारखण्ड आंदोलनकारी, अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन।
वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें!
झारखण्ड के वीर अमर रहें!
अमर रहें! अमर रहें!
No Comment! Be the first one.