झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सबसे अधिक 75 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड

News Saga Desk

रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)जिले के डुमरिया में सबसे अधिक 75.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची में भी 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार नौ से 11 अगस्त तक राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा इन जगहों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।

शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे और मध्यम दर्जे की हवा चली। इससे वातावरण में नमी और ठंड का एहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के छह जिलों देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री, जमशेदपुर में 33, डाल्टनगंज में 34 डिग्री, बोकारो में 30.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More