जेल में बहनों ने अपने कैदी भाईयों को बांधी राखी

NEWS SAGA DESK

पूर्वी सिंहभूम। रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को घाघीडीह सेंट्रल जेल में भावुक माहौल के बीच मनाया गया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह पर्व यहां भी उमंग के साथ मनाया गया, लेकिन इस मिलन में सलाखों का फासला और आंखों की नमी भी शामिल थी।

जेल प्रशासन ने इस खास मौके के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। बहनों को पाँच-पाँच के समूह में प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रवेश से पहले महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी पूरी तलाशी ली और केवल राखी, मिठाई और पारंपरिक पूजा सामग्री ही अंदर ले जाने की इजाजत दी। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अतिरिक्त सामान पर सख्त पाबंदी थी।

गेट के इस पार खड़ी बहनें और उस पार खड़े भाई दोनों ओर भावनाओं का सैलाब था। कहीं मुस्कुराहटें थीं तो कहीं आंसुओं से भरी आंखें। बहनों ने भगवान से दुआ की कि अगले साल वे अपने भाइयों को घर पर राखी बांध सकें, न कि जेल की दीवारों के पार से। कई ने उम्मीद जताई कि उनके भाई जल्द रिहा होकर नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।

जेल अधीक्षक ने बताया कि ऐसे अवसर कैदियों को परिवार और रिश्तों के महत्व का एहसास कराते हैं तथा उन्हें सकारात्मक सोच और बदलाव की ओर प्रेरित करते हैं।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More