छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की जमानत याचिका, हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी

News Saga Desk

रांची। लैंड स्कैम के आरोपी और रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने रांची PMLA कोर्ट और हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से बेल की मांग की है। बता दें कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने 6 अगस्त को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उन्हें बेल देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद छवि रंजन ने बेल की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

छवि रंजन जिस मामले में आरोपी हैं, वह रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातु में सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। इस मामले में छवि रंजन के अलावा बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल, जमीन कारोबारी अफसर अली, तल्हा खान, फैयाज खान, इम्तियाज खान, अमित अग्रवाल, दिलीप घोष और सेना के कब्जे वाली जमीन के फर्जी रैयत प्रदीप बागची भी आरोपी हैं। इस मामले के एक अभियुक्त अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बेल दे दी थी।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More