बाबूलाल मरांडी का दावा: पुलिस प्रशासन सत्ता की कठपुतली बन चुका है!

News Saga Desk

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एसक पर पोस्ट किया है. उन्होंने रविवार 10 अगस्त को रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पोस्ट करते हुए लिखा, “रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में कल एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राज्य में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। अपराध पर नियंत्रण करने के बजाय पुलिस प्रशासन सत्ता की कठपुतली बन चुका है। राजनीतिक विरोधियों को फर्जी मुकदमों में फंसाना और जबरन वसूली करना ही झारखंड पुलिस की प्राथमिकता बन गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही जनता के प्रति नहीं, बल्कि केवल सत्ता के प्रति सीमित रह गई है।”


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More