भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने AFC एशिया कप में किया क्वालीफाई, झारखंड की तीन बेटियों का हुआ चयन

News Saga Desk

गुमला। 20 साल का इंतजार खत्म कर भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस ऐतिहासिक सफलता को भारत की झोली में डालने वाली टीम में झारखंड की तीन बेटियां शामिल थीं, जिनमें गुमला जिले की विकसित बड़ा, बबीता कुमारी और मिशिमा कुमारी शामिल हैं। इन तीनों बेटियों ने अपने बेहतर प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

इन तीनों खिलाड़ियों ने 2 से 10 अगस्त तक म्यांमार में आयोजित अंडर-20 एएफसी कप क्वालीफायर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और यह सफलता हासिल की। इस सफलता को हासिल करने में गुमला की बेटी विकसित बड़ा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वह गुमला जिले के आवासीय बालिका प्रशिक्षण परिसर की छात्रा हैं और गुमला में ही रहकर अपनी पढ़ाई कर रही हैं।

आगामी 2026 में होने वाले एफसी महिला एशिया कप के लिए इन खिलाड़ियों ने अब से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। विकसित बड़ा के लौटने के बाद, उसके साथियों, कोच और अन्य लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया। इस दौरान, हमने विकसित बड़ा सहित अन्य खिलाड़ियों से बात की और उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बारे में जानकारी ली।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More