झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड

News Saga Desk

रांची। झारखंड के धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 102.2 मिलिमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 43.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.4 और सबसे कम तापमान गोड्डा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिपोर्ट किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार तो 16 अगस्त तक राज्य की विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे हालांकि इस दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई लेकिन मौसम में ठंढक महसूस की गई।

बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री जमशेदपुर में 34.5 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.2 बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More