News Saga Desk
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 का संशोधित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। यह संशोधन गणित एवं विज्ञान शिक्षक, भाषा शिक्षक और सामाजिक विज्ञान शिक्षक की चयन सूची में त्रुटियों को सुधारते हुए किया गया है। आयोग के मुताबिक, यह सुधार केवल सीमित पदों और जिलों पर लागू होगा, बाकी पूर्व प्रकाशित परिणाम मान्य रहेंगे।
संशोधित सूची के अनुसार, गणित एवं विज्ञान शिक्षक (कक्षा 6 से 8) श्रेणी में पलामू (गैर प्रारंभिक) के अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1 पद पर अभ्यर्थी (114317084) चयनित हुआ। भाषा शिक्षक (कक्षा 6 से 8) श्रेणी में पूर्वी सिंहभूम (प्रारंभिक) से सामान्य वर्ग का एक पद (149961921) और गढ़वा (गैर प्रारंभिक) से अनुसूचित जनजाति वर्ग का एक पद (146431259) चयनित हुआ। वहीं सामाजिक विज्ञान शिक्षक (कक्षा 6 से 8) श्रेणी में रामगढ़ (गैर प्रारंभिक) से पिछड़ा वर्ग (अनुसूची–02) का एक पद (105589143), सरायकेला खरसावां (गैर प्रारंभिक) से पिछड़ा वर्ग (अनुसूची–02) का एक पद (118379768) और चतरा (प्रारंभिक) से अनुसूचित जनजाति वर्ग का एक पद (133798225) शामिल है।
JSSC के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित परिणाम से जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध है। जिन त्रुटियों की पहचान हुई थी, उन्हें दूर कर सही सूची प्रकाशित की गई है।राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में सहायक आचार्य की नियुक्ति के लिए कुल 26001 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 15409 पद खाली रह गए हैं। इनमें कक्षा 1 से 5 के 11000 पदों में से केवल 4817 पद भरे गए और 6183 पद रिक्त रह गए। कक्षा 6 से 8 के 15092 पदों में से 5775 पदों पर ही नियुक्ति हो पाई, जबकि 9226 पद खाली रह गए।
जिला–वार स्थिति
कक्षा 1 से 5 के लिए पश्चिमी सिंहभूम में 168 पदों में से 98 पदों पर नियुक्ति हुई। लोहरदगा में 95 में से 51, गुमला में 138 में से 85, यमुनानगर में 78 में से केवल 21, पाकुड़ में 79 में से 26 और सिमडेगा में 71 में से 33 पद भरे जा सके। कक्षा 6 से 8 के लिए रांची जिले में 5531 पदों में से 3009 पर नियुक्ति हुई, जबकि पूर्वी सिंहभूम में 3668 में से 2522 पद भरे जा सके।
No Comment! Be the first one.