जमशेदपुर में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति ने रेल कटकर की आत्महत्या

News Saga Desk

जमशेदपुर। जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित हलुदबनी में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी है। जहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या की। इसके बाद पति ने खुद सुंदरनगर रेल लाइन में ट्रेन से कटकट आत्महत्या कर ली। घटना, गुरुवार अहले सुबह की बतायी जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है और मृतक के घर में चीख-चीत्कार के साथ ही कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मृतक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की बड़ी ही बेहरमी से हत्या की घटना को अंजाम दिया है। इसके लिए पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद पूरे शरीर पर चाकू से कई बार वार किया। फिर, लोहे के मुस्खल से पत्नी के सिर पर कई बार वार कर उसे पूरी तरह मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं, पत्नी की हत्या को अंजाम देने के बाद मृतक पति ने अपने पूरे गुनाह का कबूलनामा और सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसे हत्यारे पति ने अपने मोबाइल फोन के वाट्सअप में स्टोरी के तौर पर भी लगाया है। जिसमें उसने पत्नी के अवैध संबंध होने के कारण उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। साथ ही, खुद सुंदरनगर के नंदूप रेल लाइन पर आत्महत्या की बात भी उसने लिखी थी। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय परसुडीह थाना के द्वारा सुंदरनगर पुलिस को दी गयी। सूचना पर सुंदरनगर पुलिस ने हत्यारे पति के शव को नंदूप रेल लाइन से क्षतविक्षत हालत में बरामद कर लिया है।

अपनी पत्नी का हत्यारा मृतक पति साहब मुखर्जी परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी स्थित नामो टोला का रहने वाला है। मृतका पत्नी 34 वर्षीय शिल्पी मुखर्जी पेशे से नर्स है, जो कि वर्तमान में पोटका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित है।

दूसरी ओर पति के द्वारा पत्नी की हत्या की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची परसुडीह थाना की पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है, और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू और लोहे का मस्खल भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा हत्यारे पति के द्वारा लिखे गये सुसाइड कम कन्फेशन नोट को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना के संबंध में परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पति ने हत्या और आत्महत्या की बात सुसाइड नोट और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए स्वीकार की है। घटना के बाद परसुडीह पुलिस ने महिला का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है, जबकि सुंदरनगर पुलिस ने साहब मुखर्जी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया है। वहीं, महिला के भाई अमित कुमार ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। घटना की स्पष्ट जानकारी अबतक सामने नहीं आयी है, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।
 


Read More News

Read More