असमिया फ़िल्म जगत को आगे बढ़ा रहा निगम : मुख्यमंत्री डॉ. सरमा

NewsSaga Desk

गुवाहाटी | असम राज्य फ़िल्म वित्त एवं विकास निगम की स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरंभ से ही इस निगम ने असमिया फ़िल्म जगत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलाकारों के सपनों, सृजनशीलता और परिश्रम को उचित मंच प्रदान करते हुए इसने समाज और संस्कृति में अमूल्य योगदान दिया है।

उन्होंने साथ ही इस संस्था की स्थापना और इसे सशक्त बनाने में लगातार प्रयासरत सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More