भेल जीएम एचआर के खिलाफ ठेकेदारों का प्रदर्शन

NewsSaga Desk

हरिद्वार | भेल प्रबंधिका के खिलाफ ठेकेदार संगठन मंगलवार को सड़क पर उतर आया। भेल कैंपस में प्रदर्शन करते हुए ठेकेदारों ने जीएम एचआर पर गंभीर आरोप जड़े। आरोप लगाया कि जानबूझकर ठेकेदारों का उत्पीड़न भेल प्रबंध कर रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसे में वह बुधवार से कार्य ठप कर देंगे।

भेल कैंपस मे प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ठेकेदार धर्मपाल ने कहा कि जीएम, एचआर बिल्कुल भी उनकी समस्याओं को लेकर संजीदा नहीं है। वे ठेकेदारों को मिलने तक का समय नहीं देते। जीएम एचआर अपने अधीनस्थों को मुलाकात के लिए भेज देते हैं जबकि समस्याओं का निस्तारण उनके स्तर से नहीं हो पाता है। आरोप लगाया कि पूर्व में मजदूरों का सत्यापन नहीं होता था लेकिन अब मजदूरों के भी सत्यापन की आड़ लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

पुलिस का सत्यापन जब तक होगा तब तक मजदूर कार्य नहीं कर सकेगा। ऐसे में काम बंद करने के अलावा ठेकेदारों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More