नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच पानीटंकी बॉर्डर पर हाई अलर्ट

NewsSaga Desk

सिलीगुड़ी | नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के बाद चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के कारण भारत-नेपाल सीमा पर खोरीबाड़ी के पानीटंकी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी कर रही है।

दरअसल, नेपाल में सोशल मीडिया बैन और सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों युवाओं ने संसद पर धावा बोल दिया, जिसके बाद हिंसक झड़पों में 19 लोगों की मौत और 250 से अधिक घायल हो गए। कल के बाद आज भी हिंसक प्रदर्शन का दौर जारी है।

खोरीबाड़ी के पानीटंकी में सीमा पार कंकरविटा और बिट्टामोर में विरोध प्रदर्शन जारी है। एसएसबी इस विरोध प्रदर्शन पर नज़र रख रही है ताकि यह सीमा पार कोई नया अशांति पैदा न करे। भारत-नेपाल सीमा को पहले ही हाई अलर्ट पर रखा गया है। जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश देने के अलावा राज पुलिस ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More