News Saga Desk
पलामू। दिल्ली स्पेशल पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए इस्लामगंज निवासी युवक गुलशेर आलम उर्फ मुन्ना को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। गुलशेर को बुधवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया था। उसकी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, गुलशेर को कुछ संदिग्ध गतिविधियों के संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल फोन सहित अन्य डिजिटल डिवाइसेज को जब्त कर जांच की गई। एजेंसियों ने गुलशेर से घंटों पूछताछ की, जिसके बाद फिलहाल उसे छोड़ दिया गया है।
हालांकि, जांच एजेंसियों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और मामले से जुड़ी कई जानकारियां गोपनीय रखी गई हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गुलशेर की भूमिका को लेकर अभी जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। गौरतलब है कि इसी दिन राजधानी रांची से भी एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद राज्य में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।
No Comment! Be the first one.