“पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, बिहार की सियासत में बढ़ी हलचल”

News Saga Desk

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल काफी तेज दिखाई दे रहा है। सभी पार्टियाँ अपन अपने तरीके से जनता को अपनी ओर खींचने के के प्रयास में लगे हुए हैं। इसी बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे। जिसके बाद बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। मन जा रहा है कि बिहार में अब कोई बड़ा राजनीतिक धमाका होने वाला है।  पटना पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत चली। 

वहीं मुलाकात के बाद अर्जुन मुंडा ने बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजनीतिक और चुनावी नुद्दों पर बातचीत हुई है। और अगर पार्टी का आदेश रहा तो बिहार के चुनाव में मैं एनडीए के लिए प्रचार करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में इस बार भी एनडीए की सरकार बनेगी। 

हीं उन्होंने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि वे पूरी तरह शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हैं। हालांकि एनडीए ने अब तक ये नहीं बताया है कि बिहार में इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा। लेकिन इस मुलाकात ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा कर रख दी है। 


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More