News Saga Desk
रांची। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल से एक दर्जन लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें से कई ट्रेनों का परिचालन पहले ही शुरू हो चुका है। रेलवे के अनुसार, कुल सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें रांची होकर गुजरेंगी, जिनका संचालन सितंबर से नवंबर तक विभिन्न गंतव्यों के लिए किया जाएगा। इस बार दक्षिण भारत से बिहार के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेनों को रांची के रास्ते चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को सीधी यात्रा सुविधा मिलेगी। रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान टिकट की भारी मांग के बीच यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि जेडआरयूसीसी (ZRUCC) के सदस्यों ने भी रांची होकर विशेष ट्रेनों की मांग रेलवे से की थी, जिसे अब अमल में लाया जा रहा है।
ये हैं पूजा स्पेशल ट्रेनें
चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल
6 अक्तूबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार चर्लपल्ली से और 9 अक्तूबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार रक्सौल से चलेगी।
रांची-गोरखपुर-रांची साप्ताहिक स्पेशल
18 अक्तूबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार रांची से और 19 अक्तूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार गोरखपुर से रवाना होगी।
दुर्ग-पटना-दुर्ग स्पेशल
19 और 20 अक्तूबर को वाया रांची चलेगी।
रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल
17 से 31 अक्तूबर तक हर शुक्रवार रात 11:55 बजे रांची से चलेगी।
आनंद विहार-रांची स्पेशल
19 अक्तूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार सुबह 4 बजे आनंद विहार से चलेगी और सोमवार सुबह 5 बजे रांची पहुंचेगी।
अजमेर और रांची के बीच भी सीधी ट्रेन
अजमेर-रांची स्पेशल
26 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार अजमेर से रात 11:50 बजे चलेगी और रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।
रांची-अजमेर स्पेशल
28 सितंबर से 30 नवंबर तक हर रविवार को रांची से रवाना होगी।
संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी स्पेशल
24 नवंबर तक हर सोमवार संतरागाछी से और 27 नवंबर तक हर गुरुवार अजमेर से रवाना होगी।
अन्य लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनें
भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल
30 नवंबर तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से और 1 दिसंबर तक धनबाद से चलेगी।
कोयंबत्तूर-धनबाद-कोयंबत्तूर स्पेशल
5 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार को कोयंबत्तूर से और 1 दिसंबर तक हर सोमवार धनबाद से रवाना होगी।
पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल
6 सितंबर से 29 नवंबर तक हर शनिवार पोत्तनूर से और 9 सितंबर से 2 दिसंबर तक हर मंगलवार बरौनी से चलेगी।
No Comment! Be the first one.