“रघुवर दास का सरकार पर वार : कहा- झारखंड में ‘सिंडिकेट राज’, आदिवासियों के हक पर चोट”

News Saga Desk

रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक क्षेत्रीय दल की सरकार है और कांग्रेस केवल “पालकी ढोने” का काम कर रही है। दास ने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि जो संविधान की रक्षा की बात करते हैं, वे झारखंड में हो रहे अन्याय पर खामोश क्यों हैं?

रघुवर दास ने आरोप लगाया कि सरकार न तो ट्रिपल टेस्ट के आधार पर पिछड़ों को आरक्षण दे रही है और न ही राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कर रही है। इससे यह साफ है कि सरकार न पेसा कानून लागू करना चाहती है और न ही स्थानीय निकाय चुनाव कराने के पक्ष में है।

उन्होंने दावा किया कि पेसा कानून और शहरी विकास योजनाओं के तहत झारखंड को केंद्र से मिलने वाले लगभग 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता नहीं मिल पाई है। इसका सीधा असर आदिवासी समाज और शहरी विकास दोनों पर पड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि जब राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, तो आदिवासियों के हक की अनदेखी क्यों की जा रही है? उन्होंने सरकार पर “सिंडिकेट राज” चलाने और धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। दास ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द कैबिनेट लाकर पेसा कानून लागू नहीं करती, तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More