“ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में लिप्त 5 युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

News Saga Desk

जमशेदपुर। जमशेदपुर जिले में पुलिस ने एक बड़ा छपा मारा है, जहां जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संत रॉबर्ट स्कूल के पीछे मैदान में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राऊन शुगर के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े इन युवकों के द्वारा सादे रंग की हुंडई कार से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही थी। 

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी युवक परसुडीह के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले है। इनमें सोपोडेरा निवासी अरविंद शर्मा उर्फ कंडी, कुर्मी टोला निवासी सन्नी स्वासी, मुंशी मोहल्ला निवासी मो समीर, डेमकासाईं निवासी मो तौफीक आलम और मकदमपुर निवासी मो सब्बीर हुसैन शामिल है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कूल के पीछे मैदान में कुछ युवकों द्वारा सादे रंग की हुंडई कार से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना पर परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसके बाद कार की घेराबंदी कर सभी युवकों को धर दबोचा गया।

युवकों के पास से कुल 119 पुड़िया ब्राऊन शुगर, एक हुंडई कार, पेमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले क्यूआर कोड और बैंक के कागजात बरामद हुआ है। जब्त समानों की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख है। इससे जुड़े अन्य युवकों की तलाश ने छापेमारी की जा रही है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More