सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। बर्मामाइंस के मुखी बस्ती में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और बस्तीवासियों ने सड़क जाम कर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3:30 बजे ट्रक संख्या( जेएच 05 एके 5732 )ने नामदा बस्ती निवासी शरणजीत सिंह को टक्कर मार दी। शरणजीत सिंह अपने परिजन को स्टेशन लाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर जा रहे शरणजीत को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी और करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में शरणजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और बर्मामाइंस ट्यूब कंपनी गेट के पास सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। घटनास्थल पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More