पाँच करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र सरकार का किया आभार व्यक्त

News Saga Desk

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश के राहत कोष में पाँच करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए महाराष्ट्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

अब्दुल्ला ने कहा कि एकजुटता के ऐसे संकेत राज्यों में एकता और साझा ज़िम्मेदारी की भावना को मज़बूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक्स पर कहा कि मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री राहत कोष में पाँच करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए महाराष्ट्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता के ऐसे संकेत राज्यों में एकता और साझा ज़िम्मेदारी की भावना को मज़बूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और पंजाब केसरी हिंद समाचार समूह के संपादक विजय चोपड़ा का भी बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये का योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया।

जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई जिससे प्रमुख सड़कें और बुनियादी ढाँचा क्षतिग्रस्त हो गया।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More