नेपाल में राष्ट्रीय संकट के बीच रामेश्वर खनाल ने वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाला

News Saga Desk

काठमांडू | नेपाल में 8 और 9 सितंबर को विरोध प्रदर्शनों के दौरान केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार गिरने के बाद अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार को तीन सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया है। अनुभवी अर्थशास्त्री और पूर्व वित्त सचिव रामेश्वर खनाल को वित्त मंत्रालय सौंपा गया है।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश कार्की ने सोमवार को रामेश्वर खनाल को वित्त मंत्री के रूप में, कुलमन घिसिंग को ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री के रूप में और वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश आर्यल को गृह और कानून मंत्री के रूप में अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। खनाल ने देश की आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आज ही अपना कार्यभार संभाल लिया है।

पिछले साल ही ओली सरकार ने खनाल को आर्थिक सुधार पर एक उच्च स्तरीय आयोग का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया था, जिसकी सिफारिशों का विश्लेषकों और व्यापारिक समुदाय ने व्यापक रूप से स्वागत किया था। खनाल ने बाद में सरकार के साथ नीतिगत असहमति के बाद इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी नियुक्ति इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि जेन-जी आंदोलन ने सरकारी और निजी संपत्ति को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचाया है, जिससे सरकार पर पुनर्निर्माण के लिए धन जुटाने का दबाव बन रहा है, जबकि मार्च तक होने वाले चुनावों की तैयारी भी हो रही है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More