बीएचईएल को राजभाषा कीर्ति के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार

News Saga Desk

हरिद्वार | भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को राजभाषा के क्षेत्र में ‘उत्कृष्ट कार्यान्वयन’ एवं ‘श्रेष्ठ हिन्दी गृह पत्रिका’ के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

ये पुरस्कार बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री कृष्ण कुमार ठाकुर ने 14 सितंबर को गांधीनगर, गुजरात में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह और 5वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से प्राप्त किए।

यह जानकारी देते हुए बीएचईएल की हरिद्वार इकाई के संचार एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय पंवार ने बताया कि बीएचईएल कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए ‘क क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों’ की श्रेणी में ‘द्वितीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है, तथा बीएचईएल की एचपीईपी, हैदराबाद इकाई को ‘ग क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों’ की श्रेणी में ‘श्रेष्ठ गृह पत्रिका’ के लिए ‘प्रथम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

Read More News

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More