रांची में युवक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया

News Saga Desk

रांची। रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टोनको तालाब के पास एक युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पेट्रोल डालकर जला दिया, जिससे पहचान छिपाई जा सके। इस हृदयविदारक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना और खरसीदाग ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से जले हुए शव के अवशेष, पत्थर के टुकड़े, और तेल के कुछ निशान बरामद हुए हैं।


Read More News

Read More