न्यू बैरकपुर में चाकूबाजी की घटना का आरोपित गिरफ्तार

News Saga Desk

न्यू बैरकपुर | न्यू बैरकपुर थाना क्षेत्र से चाकूबाजी की एक घटना के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने यह कार्रवाई पूजा ठठेरा की शिकायत के आधार पर की जिन्होंने रहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 17 सितम्बर की देर रात उनके पति के पूर्व साले दीपंकर हालदार उनके घर में जबरन घुस आया। आरोप है कि उसने उनके पिता पर चाकू से हमला किया और हत्या करने की कोशिश की है।

शिकायत के आधार पर न्यू बैरकपुर थाना कांड संख्या 269/25, दिनांक 18.09.2025, भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2)/109/103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित दीपंकर हालदार गोबरडांगा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा , जहां पुलिस आगे की पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करेगी ।

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More