पटना: TRE-4 शिक्षक अभ्यर्थियों ने फिर सड़क पर जताया विरोध, अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

News Saga Desk

पटना। बिहार विधानसभा का चुनाव सर पर है। साल के अंत में इसके चुनाव होने है । और इस बीच एक मुद्दा जो हर हप्ते पटना की सड़कों पर उठा खड़ा होता है। वह है TRE-4 के शिक्षकों की मांग। TRE-4 के शिक्षक बहाली प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी एक बार फिर आज पटना की सड़कों पर आंदोलन पर उतर आए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही विधानसभा चुनाव से पहले TRE-4 के तहत 1 लाख 20 हजार शिक्षकों की बहाली की घोषणा कर चुके हैं। 

इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी जुटे और राजधानी की सड़कों पर जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की योजना बना रहे थे, जिसे रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। रामगुलाम चौक पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया और सचिवालय व अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश से रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वॉटर कैनन और अन्य सुरक्षा उपायों को भी सक्रिय कर दिया गया है।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि पहले यह खबर थी कि 1.2 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी, लेकिन बाद में पदों की संख्या घटाकर लगभग 27,000 कर दी गई। इससे अभ्यर्थी काफी नाराज हैं और पुरानी संख्या बहाल करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि सरकार यह ऐलान कर चुकी है कि TRE-4 के तहत 1 लाख 20 हजार शिक्षकों की बहाली की जाएगी। लेकिन अभ्यर्थी इस बात पर अड़े हुए है कि यदि बहाल की जाएगी तो इसे लेकर अब तक नोटिफिकेशन क्यों नहीं जारी किया गया। कहीं यह चुनावी मुद्दा तो नहीं जो चुनाव के बाद कहीं दिखायी ही ना दे। 


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More