फतेहाबाद : सेवा पखवाड़े में चलाया स्वच्छता अभियान, एनएसएस का महत्व बताया

News Saga Desk

फतेहाबाद | मनोहर मैमोरियल कॉलेज में 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा सोमवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। एनएसएस वॉलंटियर्स सहित कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में हिस्सा लिया और कॉलेज में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राजीव बत्रा, सचिव विनोद मेहता एडवोकेट, उप प्रधान अशोक तनेजा, बीएड कॉलेज उप प्रधान संजीव बत्रा ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में विभिन्न तरह के पौधे भी लगाए।

यह सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर क्षेत्रीय निदेशालय, एनएसएस नई दिल्ली से फील्ड ऑफिसर मनोज कुमार ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने स्वागत भाषण के साथ किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रतिभा मखीजा और डॉ. विकेश सेठी ने अपने मार्ग दर्शन से कार्यक्रम को विशेष दिशा प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मनोज कुमार ने एनएसएस गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि एनएसएस न केवल समाज कल्याण में योगदान देता है, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। यह छात्रों में सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है, जिससे वे समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनते हैं। यह अनुभव छात्रों के करियर विकास में सहायक होता है। उन्हें कुशल सामाजिक नेता और मानव स्वभाव को समझने वाले व्यक्ति बनाता है। उन्होंने एमएम कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। डॉ. प्रतिभा मखीजा व डॉ. विकेश सेठी ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों में विद्यार्थी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथि के तौर विशाल, डॉ. मीनाक्षी कोहली, प्रीत कौर और श्रुति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More