मुख्यमंत्री ने यमुनापार के नए रूटों पर तीन सौ नई देवी बसों को हरी झंडी दिखाई

News Saga Desk

नई दिल्ली | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईस्ट विनोद नगर से रविवार को यमुनापार के नए रूटों पर 300 नई देवी बसों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, पटपड़गंज से विधायक रविंदर सिंह नेगी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब डीटीसी के बेड़े में कुल 974 देवी बसें होंगी। कई इलाकों में बसें होने के बावजूद कनेक्टिविटी कमजोर थी, यात्रा समय लंबा होता था और भीड़ बहुत ज़्यादा रहती थी। इसी चुनौती को दूर करने के लिए आईआईटी दिल्ली के सहयोग से वैज्ञानिक अध्ययन हुआ और उसी के आधार पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ये नए रूट तय किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ये नई देवी बसें यमुनापार को सीधे राजधानी के हर कोने से जोड़ेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा संकल्प है कि हर दिल्लीवासी को बराबर की सुविधा और सम्मान मिले।”

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More