News Saga Desk
अररिया | फारबिसगंज में महाराजाधिराज अग्रसेनजी महाराज की 5149वीं जयंती अग्रवाल समाज के द्वारा रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।महाराजा अग्रसेनजी महाराज एवं कुलदेवी माता महालक्ष्मी की पूजा अर्चना भक्तिभाव के साथ की गई।अग्रवाल समाज के द्वारा अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अरविंद गोयल, अग्रवाल महिला मंच की सचिव सुनीता गोयल एवं अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष सौरव अग्रवाल की अगुवाई में पंडित नारायण शर्मा ने मंत्रोचार के साथ पूजा पाठ करवाया।
इसके उपरांत शहर में एक भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान जगह जगहों पर अलग अलग सामाजिक संस्थाओं में दिगंबर जैन समाज एवं बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में संपूर्ण टीम के द्वारा स्वागत किया गया एवं यात्रा में शामिल अग्र बंधुओं के बीच फल, जूस एवं अन्य समानों का वितरण किया गया।
शोभा यात्रा में अग्रवाल महसभा के संरक्षक निर्मल भूपाल, राजकुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अरविंद गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल, सचिव पवन अग्रवाल, अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष सौरव अग्रवाल, बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नगर अध्यक्ष बच्छराज राखेचा, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष गौरव जैन, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा मौजूद रहे। सभी ने महाराजा अग्रसेन जी के द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ़ करते हुए उनके द्वारा सिखाए गए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संरक्षक निर्मल भूपाल एवं अध्यक्ष गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक सामान्य मानव नहीं थे। वे महामानव होकर समाज के लिए जो कार्य किया है,उसे पूरा भारत कभी नहीं भुल सकता। अग्रवाल ने अपने सारगर्भित भाषण में कहा कि महाराजा अग्रसेनजी के नाम पर काफ़ी ऐसी चीज़ें देश में संचालित है जिसके लिए अग्र समाज बधाई के पात्र हैं। महाराजाश्री के द्वारा दी गई सिख पूरे देश की नींव को मज़बूत करता है। आने वाले समय में जिस उत्साह से फारबिसगंज अग्र समाज कार्य कर रहा है,वह दिन दूर नहीं कि महाराजा अग्रसेनजी का डंका पूरे जिला और कमिश्नरी में बजेगा।
No Comment! Be the first one.