पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जेडीयू (JDU) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें कई वरिष्ठ और स्थानीय दिग्गज नेताओं को टिकट दिया गया है।
सूची की तैयारी में काफी मंथन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्वीकृति ली गई। पार्टी ने विभिन्न विधानसभा सीटों पर अपने मजबूत और प्रभावशाली चेहरे को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।
मुख्य उम्मीदवारों में शामिल हैं:
- सिंहेश्वर: रमेश ऋषिदेव
- मधेपुरा: कविता साहा
- सोनबरसा: रत्नेश सदा
- महिषी: गुंजेश्वर साह
- कुशेश्वरस्थान: अतिरेक कुमार
- बेनीपुर: विनय कुमार चौधरी
- दरभंगा ग्रामीण: ईश्वर मंडल
- बहादुरपुर: मदन सहनी
- गायघाट: कोमल सिंह
- मीनापुर: अजय कुशवाहा
- सकरा: आदित्य कुमार
- कांटी: अजीत कुमार
- कुचायकोट: अमरेंद्र कुमार पांडेय
- भोरे: सुनील कुमार
- हथुआ: रामसेवक सिंह
- बरौली: मंजीत सिंह
- जीरादेई: भीष्म कुशवाहा
- रघुनाथपुर: विकास कुमार सिंह (जीशु सिंह)
अन्य महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवार: इंद्रदेव पटेल (बड़हरिया), हेम नारायण साह (महाराजगंज), धुमल सिंह (एकमा), रणधीर सिंह (मांझी), छोटे लाल राय (परसा), सिद्धार्थ पटेल (वैशाली), महेंद्र राम (राजापाकर), उमेश सिंह कुशवाहा (महनार), महेश्वर हजारी (कल्याणपुर), मांजरीक मृणाल (वारिसनगर), अश्वमेघ देवी (समस्तीपुर), विद्यासागर सिंह निषाद (मोरवा), विजय कुमार चौधरी (सरायरंजन), रवीना कुशवाहा (विभूतिपुर), राजकुमार राय (हसनपुर) आदि।
इसके अलावा चेरियाबरियापुर, मटिहानी, अलौली, खगड़िया, बेलदौर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, शेखपुर, बरबीघा, अस्थावां, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा और हरनौत जैसी सीटों के लिए भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
जेडीयू ने इस लिस्ट के साथ घरेलू और स्थानीय चुनावी ताकत को मजबूत करने की रणनीति अपनाई है, और आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पकड़ और बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
No Comment! Be the first one.