नरपतगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी देवंती यादव ने दाखिल किया नामांकन

News Saga Desk

फारबिसगंज | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी देवंती यादव ने शुक्रवार को नरपतगंज विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। देवंती यादव ने अपना पर्चा फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय में संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जमा किया। नामांकन के समय उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिसके लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

नामांकन दाखिल करने के बाद देवंती यादव ने कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने वाली नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नरपतगंज की जनता उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। इस नामांकन के साथ ही, नरपतगंज विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला अब औपचारिक रूप से शुरू हो गया है।

Read More News

झारखंड में शिक्षा विभाग के फर्जी वादों का खुलासा, भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाताओं को बताया

रांची | राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाता...

Read More