NEWS SAGA DESK
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाया गया वोट चोर गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान शनिवार को अपने अंतिम चरण में ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों से निर्धारित लक्ष्य 25 लाख के लगभग हस्ताक्षर फॉर्म प्राप्त हुए, रविवार को कुछ बाकी जिलों से हस्ताक्षर फॉर्म प्राप्त किये जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस जन सहभागिता के लिए सभी कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, संगठन के प्रकोष्ठों और समर्थकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का प्रतीक है। झारखंड के कांग्रेसजनों ने जिस एकजुटता और समर्पण की मिसाल पेश की है, उसने जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। यह हमारी सामूहिक चेतना का प्रमाण है कि लोकतंत्र पर कोई भी आंच नहीं आने देंगे।
झारखंड में गांव-गांव, पंचायत-पंचायत तक चला अभियान
वोट चोरी के खिलाफ जन जागरण के तहत झारखंड में 15 सितंबर से 25 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक जिले और पंचायत स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान जनता को बताया गया कि किस प्रकार चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध रही है और किसके इशारे पर मतदाता सूचियों में हेराफेरी की जा रही है। कमलेश ने कहा कि भारत का लोकतंत्र वोट की शक्ति पर टिका है, और आज यही नींव खतरे में है। दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों को चुन-चुनकर मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। वोट चोरी आम जनता की आवाज और अधिकार की चोरी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले महादेवपुरा और अब कर्नाटक के आलंद में हुए खुलासों से देश की जनता निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया को लेकर सशंकित है। मुख्य चुनाव आयुक्त की अगुवाई में वोट चोरी हो रहा है, और जब कांग्रेस जवाब मांगती है तो भाजपा नेता छटपटाहट में बचकाने बयान देकर सच्चाई छिपाने की कोशिश करते हैं। फार्म जमा करने में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक बंधु तिर्की, निशात आलम, भूषण बाड़ा, जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, चंदेश्वर गोप, बरकत खान, यहिया सिद्दीकी, श्रीमती दीपिका बेसरा, सोमनाथ मुंडा, प्रकाश रजक, कामेश्वर यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, और प्रिंस सिंह समेत सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने फॉर्म जमा कराने में सक्रिय भागीदारी निभायी। इसकी जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी केचेयरमैन मीडिया विभाग सतीश पौल मुजनी ने दी।
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट बने राजेश कुमार
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट बने राजेश कुमार। जींद से शुरू हुई इस ट्रेन में...
No Comment! Be the first one.