पलामू में वेल्डिंग दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या

News Saga Desk

पलामू: जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में वेल्डिंग दुकानदार जसीमुद्दीन अंसारी की अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 98 पर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ. इस मामले में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया.

दुकानदार को कॉल कर बुलाया फिर कर दी हत्या

दरअसल, दुकानदार जसीमुद्दीन अंसारी हरिहरगंज में ही खुद की वेल्डिंग वर्क की दुकान चलाता था. सोमवार देर रात कॉल कर वेल्डिंग के काम से अपराधियों ने उसे बुलाया था. बाद में अपराधी ने उसे चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जिसके बाद में दुकानदार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

इलाज के दौरान बिहार में दुकानदार की मौत

जिसके बाद परिजन जसमुद्दीन अंसारी को इलाज के लिए बिहार के औरंगाबाद लेकर पहुंचे, यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. दुकानदार की मौत से नाराज ग्रामीणों ने एनएच 98 पर प्रदर्शन किया. बाद में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन मिलने के बाद परिजन एनएच से हटे.

Read More News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More