छठ के बाद झारखंड में बदला मौसम का मिजाज

IMD ने जारी किया अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना

News Saga Desk

रांची। छठ महापर्व के समापन के साथ ही झारखंड में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’(Cyclone Montha) अब तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह चक्रवात 28 अक्टूबर की शाम या रात तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से टकरा सकता है। इसके बाद यह झारखंड सहित पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का कारण बनेगा।

क्या है Cyclone Montha?

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से विकसित यह सिस्टम अब लगातार तीव्र चक्रवातीय तूफान में तब्दील हो रहा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इसके केंद्र के पास हवाओं की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
‘मोंथा’ नाम थाईलैंड द्वारा दिया गया है, और यह वर्तमान में समुद्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। काकीनाडा तट से टकराने के बाद इसका रुख उत्तर-पश्चिम की ओर होगा, जिससे झारखंड और बिहार तक इसका असर दिखेगा।

झारखंड में Cyclone Montha का असर

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक झारखंड में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।
राजधानी रांची, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, चतरा और देवघर सहित कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
आज रात से बादल छाने लगेंगे और 29 अक्टूबर से हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है।
30 और 31 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 1 नवंबर तक Cyclone Montha का प्रभाव झारखंड पर बना रहेगा।

Read More News

झारखंड में शिक्षा विभाग के फर्जी वादों का खुलासा, भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाताओं को बताया

रांची | राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाता...

Read More