राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुत्र के विवाह में आने का दिया न्यौता 

News Saga Desk

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित होने वाले “आशीर्वाद समारोह” में मुख्यमंत्री  सोरेन को सपरिवार आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने राज्यपाल  गंगवार का आत्मीय स्वागत किया और उनके आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को उनके पुत्र के विवाह के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। इस मुलाकात को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच आपसी सद्भाव और सौजन्य का प्रतीक माना जा रहा है।

Read More News

दुमका में पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों का प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Dumka जिला मुख्यालय स्थित पुराने समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने...

किशनगंज भवन निर्माण विभाग में फिर उठा टेंडर मैनेज का मामला, कार्य पूरा होने के बाद निकली निविदा पर सवाल

Kishanganj जिले के भवन निर्माण विभाग में एक बार फिर टेंडर प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए...

Read More