गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 138 अंक और निफ्टी 35 अंक फिसला

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिल रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 138.36 अंक यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 84,328.15 अंकों पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.25 अंक यानी 0.14 प्रतिशत फिसलकर 25,840.55 के स्तर पर आ गया। शुरुआती सत्र में वित्तीय और आईटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली।

विश्लेषकों के अनुसार, निवेशक संभावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रगति पर नजर रखे हुए हैं, जिससे दंडात्मक शुल्कों को वापस लिए जाने की उम्मीद है।

बुधवार को शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही थी। उस दिन सेंसेक्स 595.19 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,466.51 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 180.85 अंक यानी 0.70 प्रतिशत चढ़कर 25,875.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More