जमशेदपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की फिराक में था आरोपी इक़बाल

NEWS SAGA DESK

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गरीब नवाज कॉलोनी में शुक्रवार देर रात पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस कब्रिस्तान के पास पहुंची तो स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर दबोच लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद इक़बाल (21) के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा, चेंबर में एक जिंदा गोली, पैंट की जेब से एक कारतूस, और स्कूटी की डिक्की से तीन अतिरिक्त जिंदा गोलियां बरामद की गईं। उसका रियलमी स्मार्टफोन भी पुलिस ने जब्त किया है।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि रात करीब 11:10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि इक़बाल किसी गंभीर वारदात की नीयत से इलाके में स्कूटी पर घूम रहा है। सूचना मिलने पर विशेष टीम बनाकर इलाके में नाकेबंदी की गई और युवक को पकड़ लिया गया।

जांच में पता चला कि इक़बाल पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ जुगसलाई थाना में मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का मामला दर्ज है। पुलिस ने हथियार व कारतूस बरामद कर इक़बाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसे जेल भेज दिया।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More