तेज रफ्तार और नशे में धुत कार चालक ने रांची में मचाई दहशत, आधा दर्जन लोग घायल

NEWS SAGA DESK

रांची : रांची में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। चुटिया इलाके में नशे में धुत कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और कार चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से कार चालक को बचाकर हिरासत में ले लिया। भीड़ ने गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में घायल स्विगी कर्मी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जेएच01एफएफ 6112 नंबर की कार बहुबाजार से तेज रफ्तार में चुटिया की ओर जा रही थी। चुटिया राम मंदिर के पास चालक ने चार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनके हाथ-पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। शोर सुनकर जब लोग इकट्ठा हुए तो चालक कार लेकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने चुटिया पावर हाउस के पास बाइक सवार स्विगी कर्मी को भी जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोग और पीसीआर पुलिस मिलकर पीछा करते हुए महादेव मंडा के पास कार चालक को पकड़ने में सफल हुए। भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी और कार को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कार चालक को थाने ले गई। कार को जब्त कर लिया गया है। चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर के अनुसार, चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी घायलों का इलाज जारी है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More