20 नवंबर को नीतीश कुमार ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ, गांधी मैदान में तैयारियाँ तेज

NEWS SAGA DESK

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए में यह बड़ा सवाल बना हुआ था कि राज्य की कमान कौन संभालेगा, लेकिन अब तस्वीर लगभग साफ होती दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने की संभावना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी इस बार भी अपने पुराने फॉर्मूले पर चलते हुए दो डिप्टी सीएम नियुक्त कर सकती है। बिहार में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें से लगभग 5 पद रिक्त छोड़े जा सकते हैं, जिन्हें आगे राजनीतिक परिस्थिति के अनुसार भरा जाएगा। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया था। जीत के बाद यह चर्चा तेज थी कि अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे। अब सूत्रों का दावा है कि नीतीश कुमार को ही दोबारा मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। हालांकि इस पर एनडीए की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More