दिल्ली कार ब्लास्ट केस में बड़ी कार्रवाई, आतंकी उमर उन नबी का सहयोगी सोयब गिरफ्तार

News Saga Desk

दिल्ली के लालकिला के पास हुए कार बम धमाके मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी सफलता हासिल की है। एजेंसी ने फरार आतंकी उमर उन नबी को पनाह देने और मदद पहुंचाने के आरोप में फरीदाबाद निवासी सोयब को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सोयब ने धमाके से पहले उमर को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी।

एनआईए के अनुसार, सोयब इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सातवां है। इससे पहले उमर के छह सहयोगियों को एजेंसी हिरासत में ले चुकी है। मामले की जांच तेज गति से आगे बढ़ रही है, साथ ही विभिन्न राज्यों की पुलिस भी संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

ज्ञात हो कि 10 नवंबर को लालकिला के बाहर हुए कार बम धमाके में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। मामले में आतंकी नेटवर्क और उनकी गतिविधियों का खुलासा जारी है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More