News Saga Desk
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर शहीद जवानों और हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश उनके साहस और बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए कहा कि 2008 में मुंबई पर हुआ यह कायर हमला भारतीय इतिहास की स्मृति में स्थायी रूप से दर्ज रहेगा। उन्होंने कहा, शहीदों का अदम्य साहस आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है और देश आतंकवाद के खिलाफ सदैव एकजुट खड़ा रहेगा।
No Comment! Be the first one.