SSC GD Constable Recruitment 2026: 25,487 पदों पर बड़ी भर्ती, आवेदन शुरू-जानें योग्यता, उम्र सीमा और सैलरी

News Saga Desk

SSC Constable GD Recruitment 2026,स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कांस्टेबल (GD) के पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है। CAPFs, SSF और अन्य सुरक्षा बलों के लिए जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप इन पदों पर भर्ती का सपना देख रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी जानकारी और अंतिम तिथि जरूर देख लें।

कुल 25,487 पदों पर भर्ती

SSC की इस मेगा वैकेंसी के जरिए भारत के कई केंद्रीय सुरक्षा बलों में कुल 25,487 पद भरे जाएंगे। इसमें BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, Assam Rifles और SSF शामिल हैं।

पदवार वैकेंसी इस प्रकार है:

  • BSF – 616 पद
  • CISF – 14,595 पद
  • CRPF – 5,490 पद
  • SSB – 1,764 पद
  • ITBP – 1,293 पद
  • Assam Rifles – 1,706 पद
  • SSF – 23 पद

आयु सीमा और योग्यता

  • आयु सीमा: आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
    आरक्षित वर्गों को नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
    पूरी जानकारी के लिए SSC का आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

SSC GD नोटिफिकेशन PDF

वैकेंसी का विस्तृत नोटिस SSC की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से उम्मीदवार पूरा विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं।

सैलरी, कितनी मिलेगी ?

SSC GD कांस्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के अनुसार वेतन दिया जाता है।

  • बेसिक पे: ₹21,700 – ₹69,100
  • महंगाई भत्ता, HRA और TA जोड़ने के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹38,000–₹40,000 तक पहुंच सकती है।

Read More News

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भरा नामांकन

मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना...

Read More